फरीदाबाद:
छठ पर्व पर वार्ड नं-2 के भावी पार्षद सन्नी बादल का जगह जगह स्वागत हुआ वही एक नजारा आजाद नगर मे देखने को मिला जहाँ आजाद नगर वाशियों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से सन्नी बादल का जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर सन्नी बादल ने कहा
लोक आस्था के पर्व छठ पूजा की हृदय से बधाई दी और उनके कल्याण की मंगलकामना की। कहा कि छठ लोक आस्था का पर्व है। पूरा समाज इससे जुड़ता है। पर्व और त्योहार का महत्व ही सामूहिकता का दर्शन है। छठ ही ऐसा पर्व है जब सब एक जुट होकर प्रकृति, स्वच्छता और लोक आस्था के प्रति समर्पित भाव के साथ काम करते हैं। यह पर्व आदर्श का उदाहरण है जो चार चरणों में मनाया जाता है। इस पर्व में अंत: और बाह्य शुद्धि पर पूरी तरह ध्यान दिया जाता है। जल से अर्घ दिया जाता है, और आज दुनिया के कोने कोने मे छठ पर्व मनाया जाता है व छठ माई की कृपा फल फूल रहे।
वही आजाद नगर के प्रधान पप्पू खान ने छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हम सब आजाद नगर वाशी सभी त्यौहार व पर्व साथ मिलकर मनाते हैं और अब हम अपनी एकता से सन्नी बादल को पार्षद बनाने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर राजकुमार पारछा, दीपांशु, सुनील, दीपक गणेश पिंटू, अनिल, अभिषेक, राकेश, अंजू देवी, रामरती, शिला देवी, पूनम यादव, महिमा देवी, किरण माहेश्वरी, नेहा मिश्रा, रमा देवी, अंजलि, कमला, मौजूद रहे।