Wednesday, June 7, 2023

Latest Posts

भारत से नेपाल तक तबाही का मंजर, बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 116 की मौत, दर्जनों लापता

20 अक्टूबर :- भारत और नेपाल में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई है। भारत के उत्तराखंड, केरल से लेकर नेपाल में आफत की बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की वजह से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं और दर्जनों लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो उत्तराखंड में जहां इस तबाही से अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 11 अब भी लापता हैं। इसके अलावा केरल में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 39 पहुंच चुका है। उत्तराखंड में मंगलवार तड़के नैनीताल क्षेत्र मे बादल फटने के बाद, बारिश की वजह से अत्यधिक तीव्र बाढ़ और भूस्खलन की एक श्रृंखला शुरू हो गई और कई संरचनाएं नष्ट हो गईं। इन सात अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी प्रदीप जैन ने एएफपी को बताया कि मृतकों में से पांच एक ही परिवार से थे, जिसका घर एक बड़े भूस्खलन की वजह से दब गया था। वहीं, उत्तरी अल्मोड़ा जिले में एक और भूस्खलन में विशाल चट्टानों और मिट्टी की एक दीवार के ढहने और उनके घर में समा जाने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई। हिमालयी राज्य के दो दूरस्थ जिलों में सोमवार को कम से कम छह अन्य मारे गए।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.