Wednesday, June 7, 2023

Latest Posts

बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट ने दशहरा पर्व पर प्लास्टिक रुपी राक्षस को खत्म करने की शुरुआत की।

फरीदाबाद, 15 अक्टूबर। जिस तरह हम सभी दशहरे का त्यौहार असत्य पर सत्य की विजय के रुप मे मनाते हैं और बुराई के प्रतीक रावण को नष्ट करने का संकल्प लेते है , उसी तरह आज बदलाव हमारी कोशिश की महिला टीम ने प्लास्टिक रुपी राक्षस को खत्म करने के लिए एक जागरुकता अभियान चलाया। यह अभियान बल्लभगढ़ अहीर वाडा सब्जी मंडी मे शुरू किया गया , बदलाव की महिला टीम ने लोगों को प्लास्टिक बैग के लिए मना किया साथ ही सभी को समझाया कि अगर वो प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करते हैं तो आने वाले समय में उन लोगों का चालान किया जा सकता है

बदलाव की महिला ने उन लोगों को भी सम्मानित किया जो अपने घर से कपड़े से बने थैले लेकर आ रहे थे। बदलाव हमारी कोशिश ने उन सभी लोगो को कपड़े से बने थैले दिए। साथ ही उन लोगों को भी कपड़े से बने थैले दिए गए जिनके पास सामान अधिक होने के कारण उनको सामान लेकर जाने में दिक्कत हो रही थी। लोगों को समझाया गया कि अपने आसपास की जगह को साफ रखना खुद हमारी जिम्मेदारी है और हमारी गली हमारा वार्ड हमारा शहर तभी साफ और स्वच्छ रह सकता है जब हम खुद से कोशिश करेंगे क्योंकि शुरुआत हमेशा खुद से होती है।

ये एक मुहीम की शुरुआत है जो लोगों को जागरूक करेगी और लोगों को प्लास्टिक से दूर रखेगी।
इस अभियान में बदलाव की महिला टीम में सुषमा यादव, हिमांशी यादव, अनिता यादव, उर्मिला यादव, सरला, मोनी यादव शामिल रही

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.