12 अक्टूबर – दिल्ली : मॉनसून के देर से विदा होने के चलते दिल्ली में गर्मी बढ़ी हुई है। सोमवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तो न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 17-18 अक्टूबर को हल्की बरसात हो सकती है। उसके बाद तापमान सामान्य स्तर पर आ जाएगा।मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि तापमान को सामान्य स्तर पर आने में अभी सप्ताह भर का समय लग सकता है। सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।मौसम निगरानी संस्था स्काईमेट के विज्ञानी महेश पालावत के अनुसार, इस बार मॉनसून के देर से विदा होने के साथ ही आसमान साफ हुआ है, जिसके चलते तेज धूप निकल रही है। मौसम में नमी समाप्त हो गई है। इसके चलते तापमान में इजाफा हुआ है राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Latest Posts
RELATED ARTICLES
Latest Posts
Don't Miss
Stay in touch
To be updated with all the latest news, offers and special announcements.