27.1 C
Delhi
Thursday, March 23, 2023

Latest Posts

चंदौली में निर्भया कार्यक्रम की शुरुआत, आर्थिक रूप से मजबूत होंगी महिला।

महिलाओं को सशक्त बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए यूपी सरकार महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं बनाती रहती है। यूपी में महिला आर्थिक और सामाजिक रूप से और कैसे सशक्त हो उसके लिए बुधवार को योगी सरकार ने मिशन शक्ति के तहत निर्भया कार्यक्रम की शुरुआत की है। चंदौली के कृषि विज्ञान केंद्र में जिला अधिकारी ने इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

चंदौली के कृषि विज्ञान केंद्र में सैंकड़ों महिलाओं को मिशन शक्ति अंतर्गत निर्भया एक पहल कार्यक्रम का शुभारंभ चंदौली में किया गया। इस दौरान जिला अधिकारी और तमाम जिले के आला अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, कार्यक्रम के शुभारंभ पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि इसके जरिए महिलाएं अपने अधिकारों के लिए जागरुक होंगी।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.