28 सितम्बर 2021 : – नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस चीफ पद से इस्तीफे के बाद से पार्टी में भूचाल आ गया है। सरकार में मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस आलाकमान भी हरकत में आ गया है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा पार्टी ने नामंजूर किया है। साथ ही बड़ा कदम उठाया है।
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की मानें तो आलाकमान ने प्रदेश नेतृत्व को खुद से इस समस्या को हल करने का आदेश दिया है। जिसके बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी खुद नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने पटियाला के लिए रवाना हो गए हैं।
उधर, मनजोत सिंह सिद्धू खेमे के कांग्रेसी विधायक भी उनके समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा का कहना है कि “सिद्धू पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। वे पार्टी में मौन रहने वाले अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहते। इसलिए पार्टी हाईकमान को आगे आकर इस समस्या का हल निकालना होगा। इसके अलावा खुद सिद्धू को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए”।