Wednesday, June 7, 2023

Latest Posts

भारतीय मज़दूर संघ ने जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा 30 सुत्रीय मांगपत्र, किया प्रदर्शन

13जुलाई- फरीदाबाद। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में सभी संगठनों ने फरीदाबाद जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त यशपाल यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक 30 सूत्रीय मांगपत्र (ज्ञापन) सौंपा। साथ ही कुछ मांगें जिनका संबंध उपायुक्त फरीदाबाद से है। जिसके समाधान का उन्होंने आश्वासन भी दिया ।

 

सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर एकत्रित हुए भारतीय मजदूर संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि 26 मार्च, 2021 को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ मीटिंग में विभिन्न मांगों पर उन्होंने सहमति जताई थी। जिसे एक माह के अंदर लागू कर दिया जाएगा। परंतु अभी तक बहुत सी मांगे लागू नहीं हुई है। अतः भारतीय मजदूर संघ द्वारा संशोधित मांग पत्र सरकार को भेजा जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ आशा करता है कि शेष बची मांगों को मुख्यमंत्री महोदय अति शीघ्र लागू करवाएँगे अन्यथा भारतीय मजदूर संघ प्रदेश स्तरीय किसी बड़े आंदोलन की घोषणा करने पर बाध्य होगा।संशोधित मांग पत्र में जो मुख्य मांगे निम्न लिखित हैं।

  • विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारी वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।
  • पूरे प्रदेश में एक समान डीसी रेट लागू किया जाए।
  • ग्रामीण ट्यूबल ऑपरेटरों के रुके हुए वेतन की अदायगी जल्द से जल्द की जाए।
  • ठेका प्रथा वह निजी करण पर अंकुश लगाया जाए पक्की भर्ती की जाए।
  • रोडवेज कर्मचारियों का बकाया बोनस किया जाए व 2016 में भर्ती 500 ड्राइवरों को पक्का किया जाए।
  • बिजली विभाग में कार्यरत है 16500 अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन की आंतरिक विसंगति दूर की जाए।
  • हड़ताल व आंदोलन के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटरों और विद्युत कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएँ।
  • प्रदेश के सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू की जाए।
  • मिड डे मील आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी घोषित करें उन्हें न्यूनतम वेतन व सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए।
  • हरियाणा में कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

प्रदर्शन में शामिल रहे संगठन —-प्रदर्शन मे ग्रामीण ट्यूबवेल कर्मचारी संघ ,नगर निगम कर्मचारी संघ, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ, हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, ग्रुप 4 सिक्योरिटी कर्मचारी संघ ,एनटीपीसी कर्मचारी संघ, तेल अनुसंधान कर्मचारी संघ ,एनएचपीसी कर्मचारी संघ, भवन एवं अन्य निर्माण कामगार संघ, ग्रामीण चौकीदार संघ आदि संगठनों के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

आज के धरना प्रदर्शन में ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर संघ फरीदाबाद संबंधित भामस से सतीश भाटी, इंदर पाल भाटी, प्रमोद, हरिचंद,सरजीत, श्याम तथा अन्य,नगर निगम कर्मचारी संघ से महेश यादव,महेश हुडा,योगेश चौधरी,विनोद कुमार,प्रकाश शाह,प्रमोद ,मुरारी रावत, मटरू लाल नेताजी ,नरेंद्र सिंह,एचवीपीएनएल से गजेंद्र यादव,अजय कुमार, देवानन्द,स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से ,प्रधान सुरेंद्र देशवाल,दीपक कुमार,अरुण कुमार,,टूरिज्म,से,प्रदेश अध्यक्ष बाबू आर्य,अक्षय राणा वा अन्य ,शैलेश चौधरी ,ललित ,पवन सिंह,दुष्यंत गुप्ता आदि भवन निर्माण से नीरज मावी और साथी,विजय शर्मा कृष्ण पाल ,जिला मंत्री नीरज त्यागी ने मंच संचालन किया,जिला अध्यक्ष आर सी कटोच एवम् प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार जी ने प्रदर्शन को संबोधित किया और विस्तार से मांग पत्र के बारे में जानकारी दी और सरकार को चेताया कि भ्रष्ट अधिकारियों के बहकावे ना आ करके श्रमिकों की मांगों का समाधान करें ताकि समस्या का सही से निदान हो और प्रदेश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके ।सभी संगठनों के वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए मटरू लाल जी की ओर से संगठन को मजबूत बनाने के सुझाव आए ।ज्ञापन देने के बाद उपायुक्त फरीदाबाद से हुई बातचीत उपस्थित लोगों को बताने के सभी का मटरू लाल जी ने आभार प्रकट किया और आज के प्रदर्शन की समाप्ति की घोषणा की ।

 

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.