Friday, June 2, 2023

Latest Posts

CM केजरीवाल का ऐलान : दिल्ली में एक महीने में लगेंगे 44 ऑक्सीजन प्लांट

27 अप्रैल – फरीदाबाद | दिल्ली में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए और ऑक्सीजन की कमी के चलते। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ऑक्सीजन टैंकर खरीद रहे हैं। दिल्ली सरकार ने बैंकाॅक से 18 टैंकर आयात करने का निर्णय किया है, ये टैंकर कल से आने शुरू हो जाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से इसके लिए वायुसेना के विमान देने का अनुरोध किया और उनका काफी सकारात्मक रवैया रहा है। बातचीत चल रही है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फ्रांस से हम ऑक्सीजन के 21 प्लांट आयात कर रहे हैं, ये रेडी टू यूज प्लांट हैं। इनको अलग-अलग अस्पतालों में लगा देंगे, इससे हमें उन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। अगले एक महीने में हम ऑक्सीजन के 44 प्लांट लगाने जा रहे हैं, इसमें 8 प्लांट केंद्र सरकार लगा रही है। उम्मीद है कि ये 8 प्लांट 30 अप्रैल तक तैयार हो जाएंगे। 36 प्लांट दिल्ली सरकार लगा रही है इसमें से 21 प्लांट फ्रांस से आ रहे हैं, बाकी 15 प्लांट हमारे देश के हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने पिछले 4-5 दिनों में देश के कई उद्योगपतियों को पत्र लिखा था। मैंने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियो को भी पत्र लिखा और मदद मांगी। हमें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, हमें कई लोगों से प्रस्ताव मिले हैं। उनमें से कई मदद कर रहे हैं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं जो दिल्ली सरकार की मदद कर रहे हैं।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.