21 अप्रैल – फरीदाबाद | रामनवमी के पावन उपलक्ष्य पर शाम 4:50 बजे से ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी का संयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय कवि संगम फरीदाबाद के अध्यक्ष कवि सचिन मेहता शालीन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि साई धाम के संस्थापक डॉ. मोती लाल गुप्ता ने की| राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, अध्यक्ष-हरियाणा अरूण गोयल, प्रभारी-हरियाणा मनमोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष-हरियाणा बलजीत कौर, संरक्षक- फरीदाबाद अजय अज्ञात एवं अध्यक्ष – फरीदाबाद सचिन मेहता शालीन की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम हुआ|
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोती लाल गुप्ता ने समाज कल्याण का सन्देश दिया | जगदीश मित्तल ने राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित राम वन गमन यात्रा की सूचना दी जो की मकर सक्रांति 2022 से महाशिवरात्रि 2022 तक होगी। मनमोहन गुप्ता ने कहा राम वन गमन यात्रा का आगाज़ रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रम से हो रहा है|
श्री राम को समर्पित इस गोष्ठी में उपस्थित सभी कवि एवं कवयित्रियों ने शानदार काव्यपाठ किया| कार्यक्रम में नवांकुर तेजस, जहान्वी, प्रोफेसर डॉक्टर गीता, सुरेखा जैन, मोहन शास्त्री, मनीष मौन, अनुभव, शार्दुल, रीता गुगलानी, सोनम सलूजा, नीरज शर्मा, बबिता गर्ग, योगेश, सुरेश तिवारी इत्यादि कवि एवं कवयित्रियों ने ऑनलाइन गोष्ठी में काव्य पाठ किया। सभी कवि एवं कवयित्रियों ने कार्यक्रम के संचालक एवं संयोजक अध्यक्ष – फरीदाबाद सचिन मेहता शालीन को भव्य आयोजन हेतु साधुवाद दिया|