27.1 C
Delhi
Thursday, March 23, 2023

Latest Posts

दिल्ली में लॉकडाउन लगते ही फिर शुरू हुआ प्रवासी मजदूरों का पलायन

20 अप्रैल – फरीदाबाद | कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली में अगले सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस बीच दिल्ली से एक बार फिर लोगों का पलायन शुरू हो गया है। लॉकडाउन की घोषणा के तुरंत बाद प्रवासी मजदूरों ने राजधानी से फिर अपने घरों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। आनंद विहार बस टर्मिनल पर हजारों लोग पहुंच गए हैं। हर कोई जल्द से जल्द बस लेकर अपने घर पहुंच जाना चाहता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक हफ्ते की लॉकडाउन की घोषणा करते हुए प्रवासी लोगों से दिल्ली नहीं छोड़कर जाने की अपील की और कहा ‘मैं हूं ना’, लेकिन उसके बाद भी यहां आनंद विहार आईएसबीटी पर हजारों लोगों को अपने घर रवाना होने के लिए बस पाने की कोशिश करते देखा गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आनंद विहार पर आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन पर हजारों लोग पहुंच गए और यह संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पहले केजरीवाल ने दिन में लॉकडाउन की घोषणा करते हुए राजधानी में रहने वाले बाहरी कामगारों से अपील की थी कि यह लॉकडाउन छोटा रहने की उम्मीद है, इसलिए वे दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं।

हालांकि प्रवासी कामगारों को आशंका है कि दिल्ली में रोजाना कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, ऐसे में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। पिछले साल भी देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली में काम करने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के प्रवासियों को बसों, अन्य वाहनों और यहां तक कि पैदल भी अपने घरों की ओर लौटते देखा गया था।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.