Wednesday, June 7, 2023

Latest Posts

देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 1.31 लाख से अधिक केस

09 अप्रैल – फरीदाबाद | देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है| देशभर में कोरोना वायरस हर रोज अपना रिकॉर्ड तोड़ रहा है| गुरुवार देर रात भारत में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं| 24 घंटे में देशभर में कुल 1 लाख 31 हजार 968 नए पॉजिटिव केस मिले हैं| इस दौरान 780 मरीजों की जान चली गई| हालांकि 61 हजार 899 लोग कोरोना से ठीक भी हुए| इससे एक दिन पहले 1 लाख 26 हजार 265 लोग संक्रमित हुए थे| गुरुवार तक 9 करोड़ 43 लाख 34 हजार 262 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 12 ऐसे राज्य हैं, जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और संक्रमण से लोगों की जान जा रही है| इन राज्य में महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल के नाम शामिल हैं| गुरुवार को पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की| बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों को कोरोना गाइडलाइन फॉलो करने के सख्त निर्देश दिए| साथ ही कहा कि लोगों को जागरूक करना सबसे ज्यादा जरूरी है|

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 9.40 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रात आठ बजे की रिपोर्ट के अनुसार अब तक टीके की कुल 9,40,96,689 खुराक दी जा चुकी हैं| इनमें टीके की पहली खुराक लेने वाले 89,74,122 स्वास्थ्य कर्मी और दूसरी खुराक लेने वाले 54,48,206 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं| इसके अलावा अग्रिम मोर्चे के 98,09,525 कर्मियों को पहली खुराक और 45,41,636 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है|

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.