27.1 C
Delhi
Thursday, March 23, 2023

Latest Posts

भाजपा जिला कार्यालय और सभी बूथों पर मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

06 अप्रैल – फरीदाबाद I आज भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर-11 फरीदाबाद पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया| इस अवसर पर मुख्य तौर पर प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी और वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी उपस्थित रहेI भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कीI जिला अध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर दिया गया उद्बोधन यूट्यूब के माध्यम से सुनाI जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी और वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी के साथ ध्वजारोहण करके भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहरायाI प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के 41 वर्ष पूरे हो गए हैंI यह पार्टी जिसकी सोच राष्ट्र प्रथम की सोच से चलती है वैसे तो 21 अक्टूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे देश भक्त के नेतृत्व में आगे बढ़ी और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गईI आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रही हैI

देश के प्रधान मंत्री मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में देश को विश्व गुरु बनाने की तरफ आगे बढ़ा रहे हैंI ऐसे ही हरियाणा प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड व माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश अपनी अभिन्न ऊँचाई की तरफ बढ़ रहा हैI उन्होंने सभी हरियाणा वासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दींI इस अवसर पर गोपाल शर्मा ने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दीI जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा आज फरीदाबाद के हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गयाI फरीदाबाद के सभी मंडलों के बूथों पर कार्यकर्ताओं की टोली ने ध्वजारोहण करके भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे उत्साह और ख़ुशी के साथ एक त्योहार के रूप में मनायाI कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पुरोधा जिन्होंने राष्ट्रवाद की भावना के साथ पार्टी की स्थापना की और पार्टी को इस मुक़ाम तक पहुँचाया, उनको स्मरण करते हुए पुष्प अर्पण किया और नमन कियाI भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के तहत कार्य करते हैं और निस्वार्थ भाव से देश और जनता की सेवा में कार्यरत हैंI भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता एक लक्ष्य तय करके कार्य करते हैंI वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी की विचारधारा दूसरे सभी राजनीतिक दलों से अलग हैI भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद और जनहित भावना के साथ कार्य करते हैं तभी आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैंI

जिला महामंत्री मूल चंद मित्तल ने अपने सम्बोधन में कहा हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैंI आज किसी पार्टी के पास नेता है तो नीति नहीं नीति है नीयत नहीं नीयत है तो कार्यक्रम नहीं कार्यक्रम है तो कार्यकर्ता नहींI भाजपा के पास देश में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी व प्रदेश जिला मंडल तथा बूथ स्तर का नेतृत्व हैI आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह, वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजीव भाटी, मान सिंह, बिजेंद्र नेहरा, अनिल नागर लखमी चंद भारद्वाज, जिला सचिव पुनीता झा, भारती भाकुनी, मुकेश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, आईटी व सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा जिला कार्यालय सचिव सचिन कुमार, भाजपा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजबाला सरधाना, सुखबीर मलेरना, भगवान सिंह, नरेश नंबरदार युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के पदाधिकारी के जिला महामंत्री भाजपा मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री, मोर्चा के मीडिया प्रमुख प्रिया सहगल, मुकुल चोपड़ा और युवा मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक अनिकेत सिंह व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.