Friday, June 2, 2023

Latest Posts

बल्लभगढ़ की सब्ज़ी मंडी में एक आढ़ती सहित तीन लोगों को बदमाशों ने मारी गोली

05 अप्रैल – फरीदाबाद | पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में आढ़ती और किसान सहित तीन लोगों को गोली मार दी| इसके बाद बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए। आढ़ती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है।

ऊंचा गांव निवासी आढ़ती हेम सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे अनाज मंडी में बैठे हुए थे। तभी करीब आधा दर्जन बदमाश आए और उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान अपनी फसल बेचने आया किसान और एक पल्लेदार भी घायल हो गया। घायल हेम सिंह ने बताया की उनकी जमीन को लेकर पहले भी हत्या का मामला कोर्ट में चला हुआ है। इसी के चलते आज उन पर यह हमला हुआ है। मामले की सूचना पाकर आदर्शनगर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और जांच में जुट गई है।

वही सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, डॉक्टरों ने उसे दिल्ली ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया है और साथ ही पुलिस को भी सुचना दे दी गई है |

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.