Wednesday, June 7, 2023

Latest Posts

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़

04 अप्रैल – फरीदाबाद | छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर सीमावर्ती इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए और 30 जवान घायल हो गए हैं| वहीं इस मुठभेड़ में 21 जवानों के लापता होने की खबर है, जिनमें से सात जवान सीआरपीएफ के हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहीद हुए 5 जवानों में से 2 के शव बरामद कर लिए गए हैं| घायल हुए 30 जवानों में से 23 को बीजापुर और 7 को रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

इस अभियान में 2 हजार जवान शामिल थे| पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का भी शव बरामद किया है| राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने बताया कि बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए हैं तथा 30 अन्य जवान घायल हैं|

इस नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शहीद जवानों को मेरा नमन है। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। अमित शाह ने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। शांति और विकास के दुश्मनों के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.