Friday, June 2, 2023

Latest Posts

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा

28 मार्च – फरीदाबाद । भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की एक आवश्यक बैठक फरीदाबाद स्थित ओबीसी मोर्चा के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवान सिंह द्वारा की गई। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवान सिंह ने अपने मोर्चा के जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी मनोज बालियान, उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, मीडिया प्रभारी पवन सैनी, आई.टी.प्रमुख सोनू सैनी, बल्लभगढ़ मंडल के अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ की उपस्थिति में 9 मंडल के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कीI

मोर्चे के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह ने बल्लभगढ़ मंडल में नन्द किशोर वर्मा, आदर्श नगर मंडल में जितेश प्रजापति, मुजेसर मंडल में कपिल कुमार, बड़खल मंडल में प्रदीप, मेवला मंडल में ओमबीर साह, अजरौंदा मंडल में विनोद सैनी, जवाहर कॉलोनी मंडल में बलवीर सिंह, डबुआ मंडल में लाखन सिंह लोधी, नंगला मंडल में मोहित नागर को मंडल अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गईI मोर्चे के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

भगवान सिंह और मोर्चे के जिला कार्यकारिणी ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी और कहा कि ओबीसी मोर्चा की जिला व मंडलों की टीम मिलकर संगठन को अधिक से अधिक मजबूत करने का काम करेंगी, जिससे संगठन के विस्तार को गति मिलेगी I ओबीसी मोर्चा के मंडलों के गठन से सरकार द्वारा बनाई गई जन कल्याणकारी और जनहित की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में आसानी होगी। भगवान सिंह ने कहा कि शेष मंडलों के अध्यक्षों को नियुक्त करके मंडल की कार्यकारिणी भी जल्द से जल्द घोषित कर दी जाएगी। इस अवसर पर जिला और मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.