न्यूज़ एनसीआर, 09 दिसम्बर-फरीदाबाद | जींद के डबवाली से विधायक नैना चौटाला ने नई पार्टी का एलान किया। उन्होंने पार्टी के नए झंडे को लॉन्च किया। इस दौरान मंच पर दिग्विजय चौटाला के साथ बबीता फोगाट और उनके पिता महावीर फोगाट भी मौजूद रहे। सांसद दुष्यंत चौटाला ने तेज तेवर दिखाते हुए कहा कि, बीजेपी और इनेलो का भविष्य गर्दिश में है। उन्होंने कहा कि, उसूलों पर बात आए तो टकराना जरूरी है। जिंदा है तो जिंदा दिखाना जरूरी है। हम तो युवा की सरकार लाएंगे जिसका उद्देश्य जननायक जनता पार्टी के सपने को साकार करना है। सभी वर्ग को संरक्षण कर मजूबती से आगे ले जाने का काम करें। चौधरी देवीलाल ने संगठन का लालच नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए कुर्बानी दी।
झंडे का रंग
सांसद ने कहा कि हरा रंग उन्नति और भाईचारे का प्रतिक है, पीला रंग खुशी और ऊर्जा का है। ओपी चौटाला हमारे विरोधी दल के मुखिया हैं। विरोधी दल के मुखिया होने की वजह से हमारी मजूबरी है कि हम उनकी फोटो अपने पोस्टर में नहीं लगा सकते। जिस दिन वो इनेलो को छोड़ देंगे उनका फोटो हमारे पोस्ट पर लगा दिया जाएगा। अभी तो जंग शुरू हुई है अभी आगे और मजबूती के साथ चलना है। युवा को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, व्यापारियों को उम्मीद, कमेरे वर्ग को हौंसला देने का काम करेंगे। कांग्रेस ने दस साल तक लोगों ने लूटा, बीजेपी ने प्रदेश और भाईचारे को तोड़ने का काम किया। ग्रूप-डी का पेपर 17000 हजार नौकरी में 1 लाख युवाओं ने फॉर्म भरें, अपराध में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश के पीछे छोड़ दिया। नोटबंदी ने कमेरे वर्ग को ऐसी मार मारी की अभी तक वो उबर नहीं पाया।