न्यूज़ एनसीआर, (अमित चौधरी) 03 अक्टूबर-हरियाणा | हरियाणा की राजनीति में जल्द ही चौकाने वाली हलचल होने वाली है। हरियाणा प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व सह संयोजक मदन लाल आज़ाद हरियाणा में एक नई पार्टी का गठन कर सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज़ाद भाजपा, कांग्रेस व इनेलो पार्टी के असंतुष्ट नेताओं व कार्यकर्ताओ से संपर्क कर रहे हैं और वह जल्द ही नई पार्टी का गठन कर सकते हैं। इसके लिए मदन लाल आज़ाद जल्द ही असंतुष्ट नेताओं व कार्यकर्ताओ को बुलाकर एक बैठक करने की तैयारी में मशगूल हैं।
सूत्रों की माने तो गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंन्द्रीय कपड़ा मंत्री शंकर वाघेला से उनके पारिवारिक सबंध हैं। मदन लाल आज़ाद ने इन राजनेताओं से भी नई पार्टी का गठन करने के लिए चर्चाएं की हैं। ज्ञात रहे कि आज़ाद पूर्व में शंकर सिंह वाघेला के कपडा मंत्रालय में हस्तशिल्प बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार में सदस्य व उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं। अगर हरियाणा में नई पार्टी का गठन होता है तो कांग्रेस और भाजपा के लिए एक सिरर्ददी खडी हो सकती है। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावो में हरियाणा मे नई पार्टी का उदय होने से भाजपा और कांग्रेस पार्टी को एक बड़ी चनौती का सामना करना पड़ सकता है।